हेमंत सोरेन ने झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ - Punjab Kesari
Girl in a jacket

हेमंत सोरेन ने झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ

झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री के तौर पर हेमंत सोरेन एंव महागठबंधन के सहयोगी कांग्रेस के आलमगीर आलम,रामेश्वर उरांव

झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने आज झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने सोरेन को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। 44 वर्षीय हेमंत सोरेन राज्य में दूसरी बार मुख्यमंत्री का पद संभालेंगे। इससे पहले वह 2013 में कांग्रेस गठबंधन की सरकार में मुख्यमंत्री रह चुके हैं।
झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री के तौर पर हेमंत सोरेन एंव महागठबंधन के सहयोगी कांग्रेस के आलमगीर आलम,रामेश्वर उरांव एंव राजद के सत्यानंद भोक्ता  ने मंत्री पद  की शपथ  ली। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें शपथ दिलाई है। राजधानी रांची में आयोजित इस शपथग्रहण समारोह में देशभर के बड़े विपक्षी नेता हुए। 
1577611753 vipaksh
शपथ ग्रहण समारोह में राज्य के पूर्व सीएम रघुवर दास, पश्चिम बंगाल की सीएम ममताए बनर्जी, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत मौजूद रहे। वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गगोई, बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, डीएमके नेता एमके स्टालिन, टीआर बालू, संसद कनिमोझी, सीपीआई नेता डी राजा और अतुल अंजान भी शामिल है। 
शपथ ग्रहण को लेकर रांची के मोहराबादी मैदान में दस हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। शपथग्रहण के लिए बना मंच भी झारखंड की परंपरा को दर्शा रहा है।  मंच पर आदिवासी समाज की प्रचलित कला कोहबर को उकेरा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।