ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की पार्थिव शरीर आज लाया जायेगा गृहनगर भोपाल,कल होगा अंतिम संस्कार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की पार्थिव शरीर आज लाया जायेगा गृहनगर भोपाल,कल होगा अंतिम संस्कार

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ विपिन रावत का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने के हादसे में गंभीर रूप से घायल भारतीय

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ विपिन रावत का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने के हादसे में गंभीर रूप से घायल भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का पार्थिव शरीर आज दिन में गृहनगर भोपाल लाया जायेगा। शौर्य चक्र से सम्मानित ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की अंत्येष्टि शुक्रवार को यहां पूर्ण सैनिक सम्मान के साथ की जाएगी। 
कॉलोनी निवासी और अन्य नागरिक ग्रुप कैप्टन के अंतिम दर्शन कर सकेंगे
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की पार्थिव देह गुरुवार को बंगलूरु से सेना के विशेष विमान से यहां लायी जाएगी। उनका पार्थिव शरीर हवाईअड्डे से उनके यहां स्थित इनर कोर्ट कॉलोनी स्थित निवास पर ले जाया जाएगा। आज दिन में कॉलोनी निवासी और अन्य नागरिक ग्रुप कैप्टन के अंतिम दर्शन कर सकेंगे।
 ग्रुप कैप्टन की अंत्येष्टि शुक्रवार भदभदा विश्रामघाट पर की जाएगी
सेना के सूत्रों ने कहा कि ग्रुप कैप्टन की अंत्येष्टि शुक्रवार को दिन में भदभदा विश्रामघाट पर की जाएगी। इसके पहले उन्हें यहां थ्री ईएमई (इलेक्ट्रानिक्स एंड मैकेनिकल इंजीनियर्स) केंद्र में सैन्य अधिकारियों और जवानों की मौजूदगी में अंतिम विदायी दी जाएगी।
ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह भोपाल निवासी कर्नल के पी सिंह (सेवानिवृत) के पुत्र हैं। कर्नल के पी सिंह के एक अन्य पुत्र तनुज सिंह भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट कमांडर हैं।ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह आठ दिसंबर को तमिलनाडु में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए बंगलुरु के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बुधवार को उनका निधन हो गया। इस खबर के बाद कल से ही यहां ग्रुप कैप्टन के निवास पर उनके परिचित और रिश्तेदार पहुंचना प्रारंभ हो गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।