सिक्किम में ऊंचाई वाले इलाकों और पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में बीती रात हुई भारी बर्फबारी के कारण पर्यटक फंस गए। बुधवार सुबह वाहनों पर बर्फ को मोदी सफ़ेद चादर नजर आई। वहीं, बिजली और मोबाइल नेटवर्क के कट जाने से सिक्किम में सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।
अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार रात से लगातार हो रही बर्फबारी ने उत्तरी सिक्किम जिले के लाचुंग, युमथांग और लाचेन तथा पश्चिम सिक्किम जिले के उत्तारे जैसे इलाकों में संपर्क बाधित कर दिया है। भारी बर्फबारी के कारण सोमगो झील और नाथुला का रास्ता भी बंद कर दिया गया है।
मौसम विभाग ने बताया है कि राज्य की राजधानी गंगटोक में इस मौसम का सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले दो दिनों में तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। सिक्किम में ताजा बर्फ़बारी से पर्यटक काफी खुश नजर आए।