युवा, किसान और महिला शक्ति के साथ झारखंड बढ़ रहा आगे : रघुवर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

युवा, किसान और महिला शक्ति के साथ झारखंड बढ़ रहा आगे : रघुवर

78.52 प्रतिशत परिवार के पास एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध हो गया है। इस परिवर्तन में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना का

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज कहा कि युवा, किसान और महिला शक्ति के साथ राज्य तेजी से प्रगति कर रहा है। श्री दास ने केंद्रीय जनजातीय मामले मंत्री अर्जुन मुंडा एवं सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री जे। पी। नड्डा की उपस्थिति में पलामू जिले के मेदिनीनगर में आयोजित उज्ज्वला दीदी सह अतिरिक्त रिफिल वितरण समारोह को संबोधित करते हुये कहा कि युवा, किसान और महिला शक्ति के साथ झारखंड आगे बढ़ रहा है। 
संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) की रिपोर्ट बता रही है कि हम तेजी से गरीबी रेखा से बाहर निकल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को सशक्त करने के लिए स्थानीय नीति लागू की गई ताकि तृतीय और चतुर्थ वर्ग की नौकरियों में स्थानीय युवाओं को पूरी प्राथमिकता मिले। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार निजी और सरकारी क्षेत्र में युवाओं का नियोजन लगातार कर रही है। यह सब उन्हें सशक्त और आत्मनिर्भर करने के लिए किया जा रहा है।
श्री दास ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले झारखंड समेत पूरे देश में रसोई गैस (एनपीजी) कनेक्शन को लेकर परेशानी थी। अब वर्ष 2019 के परिप्रेक्ष्य में देखें तो स्थिति में बदलाव नजर आएगा। 2014 से पूर्व झारखंड में करीब 16 लाख 80 हजार एलपीजी कनेक्शन थे, जो 2019 में बढ़कर 55 लाख 40 हजार हो गये हैं। उन्होंने कहा कि 2014 में पलामू प्रमंडल के केवल 13.60 प्रतिशत परिवार में एलपीजी कनेक्शन वहीं 2019 में 78.52 प्रतिशत परिवार के पास एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध हो गया है। इस परिवर्तन में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना का महत्वपूर्ण योगदान है। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्ज्वला योजना ने राज्य के गरीबों तक एलपीजी की पहुंच बना उनके रसोई घर को धुआं मुक्त कर दिया है। यह यात्रा अभी समाप्त नहीं हुई है क्योंकि हमें अभी और 10 लाख परिवार तक रसोई गैस सिलेंडर और चूल्हा पहुंचाना है। 
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे इस बात की खुशी है कि अब सरकार अकेले एलपीजी कनेक्शन पहुंचाने का कार्य नहीं करेगी बल्कि राज्य और पलामू की 773 उज्ज्वला दीदियां भी हर घर को एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध कराने में अपनी महती भूमिका निभाएंगी।’’ श्री दास ने कहा कि नया भारत और नया झारखंड तभी बनेगा जब राज्य और देश की नारी सशक्त होंगी। इस शक्ति की पुंज को हमें राज्य की शक्ति बनाना है। केंद, सरकार ने महिलाओं को सशक्त करने के लिए एलपीजी सिलेंडर उज्ज्वला योजना के तहत प्रदान किया। केंद, सरकार के इस पुनीत कार्य को आगे बढ़ते हुए राज्य सरकार चूल्हा और दो रिफिल नि:शुल्क दे रही है। महिला सशक्तीकरण की दिशा में यह सहायक होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सखी मंडल के माध्यम से सरकार महिलाओं को आर्थिक स्वावलंबन प्रदान कर रही है। दो लाख सखी मंडल के माध्यम से महिलाएं खुद सबल बनते हुए दूसरों को भी प्रेरणा प्रदान कर रहीं हैं। उन्होंने कहा कि आज पलामू की 60 सखी मंडल के बीच वितरित किया गया सात करोड़ रुपये का चेक उनकी प्रगति को आगे बढ़एगा। 
श्री दास ने कहा कि पलामू को सुखाड जैसे अभिशाप से मुक्त करने के लिए राज्य सरकार ने कार्य प्रारंभ कर दिया है। सोन नदी पर मंडल डैम निर्माण की योजना अगले वर्षों में तैयार होगी। इस डैम का निर्माण कार्य पूर्ण होने से पलामू को सुखाड़ से निजात मिलेगी। इस निमित्त वर्तमान सरकार प्रयास कर रही है। 
इस मौके पर केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि पूरे देश में उज्ज्वला योजना के माध्यम से धुआं रहित ईंधन प्रदान किया जा रहा है। झारखंड में वर्तमान सरकार उज्ज्वला योजना के तहत चूल्हा और अतिरिक्त रिफिल भी दे रही है। यह एक संवेदनशील और समर्पित सरकार की कार्यप्रणाली को प्रतिबिंबित करता है। केंद्र एवं झारखंड की मौजूदा सरकार ने एलपीजी कनेक्शन लेने की राह को सरल बना दिया है।
वहीं, सांसद एवं पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे। पी। नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना अपने आप में अनोखा है, इससे सरकार की नीयत और नीति का पता चलता है। पहले गैस सिलेंडर पर राजनीति होती थी। लेकिन 2014 के बाद 2019 में हम गर्व से कह सकते हैं कि उस स्थिति में बदलाव आया है। पूरे देश में उज्ज्वला योजना के तहत एलपीजी कनेक्शन लेने वालों की संख्या आठ करोड़ हो गई है। 
श्री नड्डा ने कहा कि झारखंड सरकार ने उज्ज्वला योजना के तहत चूल्हा और दूसरा रिफिल भी देने का काम कर रही है, जो सराहनीय है। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में सबसे अधिक उज्ज्वला योजना का लाभ पलामू की जनता को मिला है। यह 90 प्रतिशत के करीब है। अब बचे हुए 10 प्रतिशत तक उज्ज्वला दीदियां एलपीजी कनेक्शन पहुंचाएंगी, जो जीवन को सरलता प्रदान करेगा। 
इस अवसर पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद, चंद्रवंशी, पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम, विधायक राधा कृष्ण किशोर, विधायक भानुप्रताप शाही, विधायक आलोक चौरसिया, 20 सूत्री के उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, उज्ज्वला दीदियां और बड़ संख्या में लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।