Haridwar: रुड़की के पटाखा गोदाम में लगी भीषण आग, 3 की जिंदा जलकर मौत अन्य 2 गंभीर रूप से घायल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Haridwar: रुड़की के पटाखा गोदाम में लगी भीषण आग, 3 की जिंदा जलकर मौत अन्य 2 गंभीर रूप से घायल

हरिद्वार जिले के रुड़की में भीषण आग लगी।बता दें आग इतनी ज्यादा खतरनाक थी कि दुकान के अंदर

हरिद्वार जिले के रुड़की में भीषण आग लगी।बता दें आग इतनी ज्यादा खतरनाक थी कि दुकान के अंदर तीन कर्मचारियों की जिंदा जलकर मौत हो गई।आग रुड़की  शहर  के मुख्य बाजार में पंचायती धर्मशाला के पास पटाखा गोदाम में लगी है। आग लगते ही पूरे बाजार में हड़कंप मच गया। 
1676885798 16
कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है
इतना ही नहीं एक गोदाम से दूसरे गोदाम में भी आग आग फैल गई। आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। आग की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंचकर भीड़ को नियंत्रित करने में लगी हुई है। कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने गंभीर रूप से झुलसे दो कर्मचारियों को गोदाम से बाहर निकाला।पुलिस ने दो कर्मचारियों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। सूत्रों ने बताया कि दोनों कर्मचारियों की हालत काफी गंभीर है।उन्हें रेफर करने की तैयारी हो रही है।साथ ही आग बुझाने की कोशिश भी जारी है।    

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।