गुजरात : पस्त पड़ी कांग्रेस में मोदी को क्यों दिखी ताकत, क्या AAP से है कोई कनेक्शन? - Punjab Kesari
Girl in a jacket

गुजरात : पस्त पड़ी कांग्रेस में मोदी को क्यों दिखी ताकत, क्या AAP से है कोई कनेक्शन?

गुजरात में आने वाले समय में विधानसभा चुनाव होने है। चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी अपना पूरा

गुजरात में आने वाले समय में विधानसभा चुनाव होने है।  चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी अपना पूरा दमखम लगा रही है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में राज्य का दौरा किया। साथ ही अलग- अलग जगहों पर जनसभाएं कर  कार्यकर्ताओं में जान फूंकने की कोशिश की।राज्य में वर्तमान समय में भाजपा की ही सरकार है।और पार्टी किसी भी सूरत में इसे अपने हाथों से गवाना नहीं चाहती है।  
PM मोदी ने कहा कांग्रेस से अलर्ट रहने की जरूरत 
बता दे कि पीएम नरेंद्र मोदी के गृह राज्य में वैसे तो भाजपा 27 सालों से सत्ता में टिकी हुई है, लेकिन इसके बावजूद पीएम मोदी ने अपनी जनसभा में इशारों ही इशारों में कार्यकर्ताओं को अलर्ट कर दिया है।उन्होंने सीधे तौर पर कांग्रेस की बात की। लेकिन मोदी को कही न कही कांग्रेस की सुस्ती में भी ताकत नजर आ रही है। कांग्रेस की रणनीति को लेकर उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं को आगाह कर दिया है। कांग्रेस की इस गुपचुप प्लानिंग के प्रति कार्यकर्ताओं को आगाह करते हुए पीएम ने यह भी कहा था कि मैंने इसकी जांच पड़ताल नहीं की है, लेकिन मझे ऐसा लगता है कि कांग्रेस चुपचाप रहकर प्रचार प्रसार कर रही है। 
आम पार्टी दे रही है भाजपा को टक्कर 
पीएम मोदी आम आदमी पार्टी से ज्यादा कांग्रेस को तवज्जो दे रहे है। इन बातों का राजनीतिक अपनी-अपनी तरह से विश्लेषण कर रहे है। लेकिन कई राजनीतिक विश्लेषक यह मान रहे है कि भाजपा ये बिल्कुल भी नहीं दिखाना चाहती है कि आम आदमी पार्टी उसे बराबर की टक्कर दे रही है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि पूरी आम आदमी पार्टी का ध्यान इस समय गुजरात के विधानसभा चुनाव पर है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।