गुजरात : रैली में भड़की हिंसा, पुलिस ने की हवाई फायरिंग - Punjab Kesari
Girl in a jacket

गुजरात : रैली में भड़की हिंसा, पुलिस ने की हवाई फायरिंग

चार पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। पुलिस को स्थिति नियंत्रण में लाने के लिए हवा में दो गोलियां चलानी

सूरत : देशभर में पीट-पीटकर हत्या की घटनाओं के खिलाफ शुक्रवार को यहां आयोजित रैली हिंसक होने के बाद पुलिस को शुक्रवार को हवा में गोलियां चलानी पड़ी और आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शहर के मक्काईपुल इलाके में दोपहर को आयोजित रैली में शामिल लोगों ने सार्वजनिक बसों और पुलिस वाहनों पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिये जिससे पुलिसकर्मी घायल हो गये। 
सूरत पुलिस आयुक्त सतीश शर्मा ने कहा, ‘‘दो पुलिस जीपों को नुकसान पहुंचा है। चार पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। पुलिस को स्थिति नियंत्रण में लाने के लिए हवा में दो गोलियां चलानी पड़ी और आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।’’उन्होंने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और पुलिस दल वहां निगरानी कर रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 2 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।