Gujarat Polls: भाजपा को झटका! पूर्व मंत्री जयनारायण व्यास ने थामा कांग्रेस का दामन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Gujarat Polls: भाजपा को झटका! पूर्व मंत्री जयनारायण व्यास ने थामा कांग्रेस का दामन

गुजरात सरकार के पूर्व मंत्री जयनारायण व्यास सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गए।व्यास ने इस महीने की

गुजरात सरकार के पूर्व मंत्री जयनारायण व्यास सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गए।व्यास ने इस महीने की शुरुआत में भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दिया था।कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मौजूदगी में व्यास यहां पार्टी में शामिल हुए। 
राजस्थान के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत भी इस मौके पर मौजूद थे।गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले 5 नवंबर को व्यास ने भाजपा से इस्तीफा दिया था।कांग्रेस के इस दांव से सत्तारूढ़ भाजपा के समक्ष नई चुनौती खड़ी हो गई है। व्यास का कुछ सीटों पर अच्छा खासा प्रभाव है।
भाजपा, कांग्रेस और आप के बीच मुकाबला
कांग्रेस को उम्मीद है कि पार्टी को व्यास का साथ मिलने से फायदा होगा। हालांकि मीडिया सर्वे में भाजपा को पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाते दिखाया जा रहा है। राज्य में मुख्य रूप से भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच मुकाबला होना है। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस भी अपनी सरकार बनने का लगातार दावा कर रहे है।राज्य में किसकी सरकार बनेगी यह तो आगामी दिनों में पता चल जाएगा। आपको बता दे कि गुजरात में 1 और 5 दिसंबर को मतदान होने है और नतीजे 8 दिसंबर को घोषित किये जाएंगे।    

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।