गुजरात HC का राज्य के शिक्षा मंत्री चूड़ासमा को लेकर बड़ा फैसला, 2017 के चुनाव किया खारिज - Punjab Kesari
Girl in a jacket

गुजरात HC का राज्य के शिक्षा मंत्री चूड़ासमा को लेकर बड़ा फैसला, 2017 के चुनाव किया खारिज

गुजरात हाई कोर्ट नेगुजरात हाई कोर्ट ने भाजपा विधायक और राज्य के शिक्षा मंत्री भूपेन्द्र सिंह चूड़ासमा के

गुजरात हाई कोर्ट ने मंगलवार को भाजपा विधायक और राज्य के शिक्षा मंत्री भूपेन्द्र सिंह चूड़ासमा को लेकर एक बड़ा फैसला सुनाया है। हाई कोर्ट ने चूडसामा के 2017 के निर्वाचन को कदाचार और हेरफेर के आधार पर खारिज कर दिया और इस विधानसभा चुनाव में धोलका निर्वाचन क्षेत्र से उनकी चुनावी जीत को अवैध करार दिया है।
न्यायमूर्ति परेश उपाध्याय ने कांग्रेस नेता की याचिका पर सुनवाई करते हुए चूडासामा के चुनाव को खारिज कर दिया। कांग्रेस उम्मीदवार अश्विन राठौड़ ने धोलका विधानसभा सीट पर भाजपा नेता की जीत को चुनौती देते हुए याचिका दायर की थी। 2017 गुजरात विधानसभा चुनाव में चूडसामा ने 327 वोट के मामूली अंतर से जीत हासिल की थी।

BJP प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ FIR दर्ज, कांग्रेस नेताओं पर की थी विवादित टिप्पणी

चुनाव याचिका में राठौड़ ने आरोप लगाया था कि “चूडसामा ने चुनाव की प्रक्रिया के विभिन्न चरणों में, विशेष रूप से वोटों की गिनती के समय भ्रष्ट आचरण अपनाया और नियमों का उल्लंघन किया।’’ राज्य में विजय रूपाणी की सरकार में चूडसामा अभी शिक्षा , कानून एवं न्याय, विधायिका और संसदीय मामलों आदि विभागों के प्रभारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।