Gujarat Elections : राहुल गांधी ने सुनाया दादी से जुड़ा किस्सा तो BJP ने लगाया संविधान को कठपुतली बनाने का आरोप - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Gujarat elections : राहुल गांधी ने सुनाया दादी से जुड़ा किस्सा तो BJP ने लगाया संविधान को कठपुतली बनाने का आरोप

गुजरात में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले है।सोमवार को गुजरात में कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने

गुजरात में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले है। सोमवार को गुजरात में कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अपनी दादी इंदिरा गांधी से जुड़ा एक किस्सा सुनाकर मतदाताओं को प्रभावित करने का प्रयास किया। तो उसके अगले ही दिन  भाजपा ने इंदिरा गांधी पर अपने राजनीतिक फायदे के लिए संविधान को कठपुतली बनाने का आरोप लगा दिया।
 भाजपा ने लगाया कांग्रेस पर आरोप 
आपको बता दे कि भाजपा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से इंदिरा गांधी पर निशाना साधते हुए यह आरोप लगाया कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपने राजनीतिक फायदे के लिए भारत के संविधान को कठपुतली बना दिया था।भाजपा ने आपातकाल के दौरान इंदिरा गांधी सरकार पर बेतहाशा संविधान संशोधन करने का आरोप लगाते हुए कहा कि संविधान में 38 वां संशोधन कर न्यायपालिका से आपातकाल की न्यायिक समीक्षा का अधिकार छीन लिया गया, 39 वां संशोधन कर कोर्ट से प्रधानमंत्री पद पर नियुक्त व्यक्ति के चुनाव की जांच करने का अधिकार ही छीन लिया और 42 वां संशोधन कर किसी भी व्यक्ति को उसके मौलिक अधिकारों से ही वंचित करने का प्रावधान किया।
देश में संविधान और लोकतंत्र को कुचला गया 
दरअसल, राहुल गांधी लगातार और बार-बार मोदी सरकार पर संविधान और संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने सोमवार को गुजरात की अपनी पहली चुनावी रैली में भी गुजरात की जनता को यही बताने और समझाने का प्रयास किया जिसके जवाब में पलटवार करते हुए भाजपा ने मंगलवार को गुजरात के मतदाताओं को यह दिलाने की कोशिश की कि कांग्रेस की पिछली सरकारों ने इस देश में संविधान और लोकतंत्र को किस तरह से कुचलने और भारत को तोड़ने का काम किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।