Gujarat Elections: जेपी नड्डा विधानसभा चुनाव से पहले ‘गुजरात गौरव यात्रा’ को दिखाएंगे हरी झंडी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Gujarat Elections: जेपी नड्डा विधानसभा चुनाव से पहले ‘गुजरात गौरव यात्रा’ को दिखाएंगे हरी झंडी

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने चुनावी राज्य गुजरात में अपनी तैयारियां जोरों-शोरों से शुरू कर दी है। भाजपा

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने चुनावी राज्य गुजरात में अपनी तैयारियां जोरों-शोरों से शुरू कर दी है। भाजपा अपने प्रचार अभियान को धार देने के लिए राज्य में 5  अलग-अलग स्थानों से ‘‘गौरव यात्रा’’ निकालेगी। BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) बुधवार को ऐसी ही 2 यात्राओं को हरी झंडी दिखाएंगे।पार्टी सूत्रों के मुताबिक यह यात्रा गुजरात के 5 अलग-अलग धार्मिक स्थलों से रवाना की जाएगी और 10 दिनों तक चलने वाली यह यात्रा राज्य की 182 विधानसभा सीटों में 144 सीटों से होकर गुजरेगी।
भाजपा नेता के अनुसार पहली 2 यात्राएं मेहसाणा जिले के बेचराजी से कच्छ जिले के माता नो माध तक जाएगी। बेचराजी में विश्व प्रसिद्ध सूर्य मंदिर है। दूसरी यात्रा द्वारका से पोरबन्दर तक निकलेगी। इन दोनों यात्राओं को जेपी नड्डा हरी झंडी दिखाएंगे। तीसरी यात्रा अहमदाबाद जिले के जंजरका से अहमदाबाद के सोमनाथ तक जाएगी जबकि चौथी यात्रा नवसारी जिले के उनई से दक्षिण गुजरात के खेड़ा जिले स्थित फगवेल तक जाएगी। पांचवीं यात्रा उनई से अंबाजी तक जाएगी।
आदिवासी बहुल क्षेत्रों से गुजरेगी यात्रा
उन्होंने बताया कि इनमें से कुछ यात्राओं को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit shah) हरी झंडी दिखा सकते हैं जबकि केंद्रीय मंत्री व गुजरात के प्रभारी भूपेंद्र यादव, पुरुषोत्तम रुपाला ,पीयूष गोयल, मनसुख मांडविया सहित कई अन्य केंद्रीय मंत्री इन यात्राओं में शामिल होंगे। भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के भी इन यात्राओं में शामिल होने की संभावना है।इस यात्रा के दौरान भाजपा  की योजना 5,000 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करनी है। इस दूरी को पूरा करने के दौरान यह यात्रा जिन क्षेत्रों से गुजरेगी, उनमें अधिकांश आदिवासी बहुल है। कांग्रेस (Congress) का  आदिवासी बहुल इलाकों की सीटों पर  अच्छा खासा प्रभाव माना जाता है। गुजरात में 1995 से लगातार भारतीय जनता पार्टी  सत्ता में हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − 5 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।