गुजरात चुनाव : दूसरे चरण के लिए आज से प्रचार अभियान छेड़ेगी BJP, धुआंधार रैलियों के साथ होगा आगाज - Punjab Kesari
Girl in a jacket

गुजरात चुनाव : दूसरे चरण के लिए आज से प्रचार अभियान छेड़ेगी BJP, धुआंधार रैलियों के साथ होगा आगाज

गुजरात में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले है। पार्टियां अपने पूरे जोश के साथ चुनाव प्रचार कर

गुजरात में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले है। पार्टियां अपने पूरे जोश के साथ चुनाव प्रचार कर रही है। भाजपा मंगलवार को उन सीटों पर दूसरे चरण के तहत प्रचार अभियान छेड़ेगी। जिसपर 5 दिसंबर को राज्य की 93 विधान सभा सीटों पर मतदान होना है। जिसका धुआंधार रैलियों के साथ आगाज होने वाला है।  
बता दे कि मंगलवार को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दूसरे चरण की 93 विधान सभा सीटों में से चार विधान सभा सीटों पर रैली को संबोधित करेंगे। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मंगलवार को राज्य में चार विधान सभा क्षेत्रों में ही रैली करने जा रहे हैं।
चुनावी माहौल का लिया जाएगा  जायजा 
इन दोनों दिग्गज नेताओं के अलावा भाजपा शासित राज्यों- असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी तीन अलग-अलग विधानसभाओं में पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार करते नजर आएंगे।
दरअसल, पार्टी ने दूसरे चरण पर मतदान वाली 93 सीटों को लेकर भी आक्रामक चुनाव प्रचार की रूपरेखा बनाई है। इन सभी 93 विधान सभा सीटों पर भाजपा के 93 नेता अगले तीन दिनों तक पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार करेंगे, रैलियों को संबोधित करेंगे और साथ ही राज्य में तीन दिनों तक प्रवास कर चुनावी माहौल का जायजा भी लेंगे।
5 दिसंबर को 93 विधान सभा सीटों पर होना है मतदान 
इन दिग्गज नेताओं में मोदी सरकार के मंत्री, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री के साथ-साथ उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड सहित विभिन्न राज्यों के मंत्री और सांसद भी शामिल है।राज्य की 182 विधान सभा सीट पर दो चरणों में 1 दिसंबर और 5 दिसंबर को मतदान होना है। राज्य में 1 दिसंबर को 89 और 5 दिसंबर को 93 विधान सभा सीटों पर मतदान होना है। भाजपा ने इससे पहले प्रथम चरण की 89 विधान सभा सीटों पर भी इसी तरह का आक्रामक प्रचार अभियान चलाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।