गुजरात : CM और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने किया भगवान परशुराम की प्रतिमा का अनावरण - Punjab Kesari
Girl in a jacket

गुजरात : CM और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने किया भगवान परशुराम की प्रतिमा का अनावरण

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और प्रदेश भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष सीआर पाटिल ने मंगलवार को अहमदाबाद शहर

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और प्रदेश भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष सीआर पाटिल ने मंगलवार को अहमदाबाद शहर में भगवान परशुराम की धातु प्रतिमा का अनावरण किया।
भगवान विष्णु के अवतार माने जाने वाले परशुराम की जयंती के अवसर पर प्रतिमा का अनावरण किया गया।
भाजपा की एक ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि अहमदाबाद नगर निगम द्वारा शहर के वडाज इलाके में पंच धातुओं से बनी इस प्रतिमा को स्थापित किया गया है।
बयान में कहा गया है कि राज्य के राजस्व मंत्री राजेंद्र त्रिवेदी, अहमदाबाद के महापौर किरीट परमार और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति प्रतिमा के अनावरण के समय मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।