गुजरात : BJP ने अपने कार्यकर्ताओं को तीन दिन की छुट्टी पर भेजा, परिवार के साथ समय बिताने की दी सलाह - Punjab Kesari
Girl in a jacket

गुजरात : BJP ने अपने कार्यकर्ताओं को तीन दिन की छुट्टी पर भेजा, परिवार के साथ समय बिताने की दी सलाह

चुनावी तैयारियों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा राज्य

गुजरात में इस वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं जिसके लिए भाजपा तैयारियों में जुट गई है। हालांकि पार्टी ने तीन दिनों के लिए अपने कार्यकर्ताओं को छुट्टी लेने के लिए कहा है। चुनावी तैयारियों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा राज्य का दौरा कर रहे हैं। बता दें कि, गुजरात के अलावा हिमाचल प्रदेश में भी इस वर्ष विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।    
बीते दो वर्षों से लगातार काम कर रहे हैं कार्यकर्ता : भाजपा नेता
भाजपा द्वारा अपने कार्यकर्ताओं को तीन दिन की छुट्टी देने के बारे में पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा है कि, राज्य में पांच मई तक पार्टी के कोई बड़े कार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि, बीते दो वर्षों से कार्यकर्ता लगातार काम कर रहे हैं और पार्टी नेतृत्व को लगता है कि, अब समय उन्हें आराम देने का है। बता दें कि, राज्य में पार्टी के 11 लाख रजिस्टर्ड वर्कर हैं। इस बीच गुजरात भाजपा के अध्यक्ष सीआर पाटिल ने भी कार्यकर्ताओं से राज्य के चुनाव से पहले अपने परिवार के साथ समय बिताने की सलाह दी है। 

1651561057 kejriwal

अरविंद केजरीवाल ने भी किया था गुजरात का दौरा
भाजपा के अलावा विधानसभा चुनाव के लिए अन्य पार्टियां भी सक्रिय को हो गई है जिसमे सबसे आगे आप (आम आदमी पार्टी ) है। रविवार को भी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुजरात का दौरा किया था। इससे पहले दिल्ली में पीएम आवास पर गुजरात के भाजपा नेताओं की बैठक हुई थी जिसमे गृह मंत्री अमित शाह और राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल हुए थे। इस पर केजरीवाल ने तंज कस्ते हुए कहा था कि, क्या भाजपा अगले सप्ताह गुजरात विधानसभा भंग कर राज्य में चुनाव की घोषणा करेगी?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।