52 का दूल्हा,16 की दुल्हन... बिहार की लड़की क्यों पहुंची झारखंड? जानिए - Punjab Kesari
Girl in a jacket

52 का दूल्हा,16 की दुल्हन… बिहार की लड़की क्यों पहुंची झारखंड? जानिए

झारखंड से बिहार के भागलपुर पहुंची एक लड़की ने सभी को हैरान कर दिया। पुलिस के पास लड़की

झारखंड से बिहार के भागलपुर पहुंची एक लड़की ने सभी को हैरान कर दिया। पुलिस के पास लड़की शिकायत लेकर पहुंची कि उसकी शादी जबरदस्ती करा दी गई है । दूसरे राज्य का मामला होने के चलते भागलपुर के एसएसपी ने कहा कि इस केस में जीरो एफआईआर दर्ज कर झारखंड पुलिस को कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा । लड़की ने बताया वह 16 साल की है जबकि उसके पति की उम्र करीब 52 साल है। 
जबरदस्ती पिता ने शादी कर दी- पीड़िता 
मंगलवार को पत्रकारों से पीड़िता ने कहा कि 28 जुलाई को दुमका के रहने वाले सुनील हेंब्रम से उसकी शादी हुई है। जबरदस्ती पिता ने शादी कर दी। पति और ससुराल वाले प्रताड़ित करते हैं। मारपीट करते हैं। पित पिस्टल का भय दिखाकर शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करता है। किसी तरह वह भाग कर अपनी दीदी के यहां भागलपुर पहुंची। पीड़िता ने बताया कि वह गोड्डा के पथरगामा की रहने वाली है। उसने कहा कि अगर उसकी मदद नहीं की गई तो वह जान दे देगी। 
अपनी जीवन लीला समाप्त करने के लिए लड़की ने वीडियो सोशल मीडिया पर डाला
लड़की ने अंत में अपनी जीवन लीला समाप्त करने के लिए एक वीडियो सोशल मीडिया पर डाला जिसमें उसने अपनी पूरी समस्या बताई। कहा कि उसे पढ़ना है। अगर मदद नहीं की गई तो वह जान दे देगी। पीड़िता ने 2007 में मैट्रिक पास किया है.पीड़िता ने कहा कि वह अपनी बड़ी बहन के पास पहुंची और मदद की गुहार लगाई। इसके बाद बड़ी बहन के साथ पति की शिकायत करने के लिए महिला थाना पहुंची, लेकिन मदद नहीं की गई। इसके बाद वह इशाकचक थाने गई, लेकिन यहां से किसी ने नहीं सुना। 
भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि-
अंत में वह डीआईजी ऑफिस पहुंची लेकिन इसका आवेदन स्वीकार नहीं हुआ। बता दें लड़की अगर नाबालिग है तो उसके बयान पर यहां की पुलिस जीरो एफआईआर दर्ज कर झारखंड पुलिस को कार्रवाई के लिए भेजेगी.वहीं इस घटना पर भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार ने फोन पर बताया कि मामला संज्ञान में है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।