बाढ़ से प्रभावित इलाकों के लिए अनुदान के रूप में केंद्र सरकार से मिल सकती है अच्छी खबर : CM येदियुरप्पा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बाढ़ से प्रभावित इलाकों के लिए अनुदान के रूप में केंद्र सरकार से मिल सकती है अच्छी खबर : CM येदियुरप्पा

मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने शनिवार को कहा कि राज्य के बाढ़ प्रभावित इलाकों में प्रभावी राहत कार्यों

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने शनिवार को कहा कि राज्य के बाढ़ प्रभावित इलाकों में प्रभावी राहत कार्यों के लिए जल्द ही केंद्र से अनुदान की घोषणा के रूप में अच्छी खबर मिल सकती है। येदियुरप्पा ने मैसूर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाढ़ की स्थिति के बारे में हमसे अधिक अवगत हैं। 
हम केंद्र से अच्छी खबर की उम्मीद कर रहे हैं।’’ संवादाताओं ने उनसे पूछा था कि क्या उन्हें बाढ़ राहत के लिए केंद्रीय अनुदान को लेकर कोई भरोसा मिला है। मुख्यमंत्री मैसूर में कपिला नदी की पूजा में शामिल होने काबिनी जलाशय आए थे। 
येदियुरप्पा ने कहा कि उन्होंने मोदी से बेंगलुरु में भी बात की और मोदी ने राज्य में बाढ़ की स्थिति का मुकाबला करने के लिए उनकी तारीफ की। येदियुरप्पा ने कहा कि बाढ़ से राज्य में काफी तबाही हुई है और करीब 1.25 लाख घरों को फिर से बनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इसके लिए अनुदान जारी करने को तैयार है। मोदी चांद पर चन्द्रयान-2 की ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ का सीधा नजारा देखने के लिए यहां स्थित इसरो केंद्र पहुंचे थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।