गोवा पुलिस ने स्विमिंग कोच सुरजीत गांगुली के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया

रिजिजू ने ट्वीट किया, “मैंने घटना के बारे में पूरी जानकारी ली है। गोवा स्विमिंग एसोसिएशन ने कोच

गोवा पुलिस ने गुरूवार को एक तैराकी कोच के खिलाफ पॉक्सो कानून की धाराओं के तहत बलात्कार एवं धमकाने के आरोप में एक मामला दर्ज किया। गोवा तैराकी संघ (जीएसए) में कार्यरत सुरजीत गांगुली पर 15 साल की लड़की ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया जो उनके मार्गदर्शन में ट्रेनिंग कर रही थी। 
सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो गया था और खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने इस मामले में कठोर कदम उठाने का वादा किया। जीएसए ने गुरूवार को कोच को बर्खास्त कर दिया था। गोवा के मापुसा पुलिस थाने के इंस्पेक्टर कपिल नायक ने बताया कि गांगुली के खिलाफ भादंवि की धारा 376 (बलात्कार), 354 (छेड़छाड़) और 506 (आपराधिक भयादोहन) तथा यौन अपराधों से बच्चों की सुरक्षा कानून (पोक्सो) की धाराओं एवं गोवा बाल अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। गांगुली का अब तक पता नहीं चल पाया है। 
गोवा के स्विमिंग कोच को पूरे भारत में कहीं नौकरी न दी जाए : रिजिजू 
खेल मंत्री किरण रिजिजू ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा, यौन शोषण करने के कारण बर्खास्त किए गए गोवा के मुख्य स्विमिंग कोच सुरजीत गांगुली को पूरे भारत में कहीं नौकरी न दी जाए। रिजिजू ने ट्वीट किया, ‘मैंने घटना के बारे में पूरी जानकारी ली है। गोवा स्विमिंग एसोसिएशन ने कोच सुरजीत गांगुली के अनुबंध को समाप्त कर दिया है। मैं स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) से यह सुनिश्चित करने के लिए कह रहा हूं कि इस कोच को पूरे भारत में कहीं भी नौकरी न दी जाए। यह सभी फेडरेशन पर लागू होता है।’ 

गौरतलब हैं की सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें कोच को लड़की के साथ छेड़छाड़ करते हुए देखा जा सकता है। इसके बाद, एसएफआई के अध्यक्ष दिगंबर कामत ने पुष्टि की कि ट्विटर पर वीडियो के सामने आने के बाद घोष को बर्खास्त कर दिया गया है। कामत ने ‘हमने वीडियो के अधार पर स्वत: संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।