गोवा : TMC में शामिल हुईं नफीसा अली, ममता बनर्जी की मौजूदगी में ली पार्टी की सदस्यता

अभिनेत्री और पूर्व कांग्रेस नेता नफीसा अली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल हो गई हैं। पश्चिम बंगाल की

अभिनेत्री और पूर्व कांग्रेस नेता नफीसा अली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल हो गई हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मौजूदगी में उन्होंने टीएमसी की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री ममता तीन दिवसीय दौरे के लिए इस समय गोवा में मौजूद हैं। नफीसा अली के अलावा मृणालिनी देशप्रभु भी टीएमसी में शामिल हुई हैं।
टीएमसी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया कि गोवा में जीते के लिए पार्टी अध्यक्ष ममता बनर्जी की मौजूदगी में गोवा तृणमूल कांग्रेस परिवार में नफीसा अली और मृणालिनी देशप्रभु ने पार्टी जॉइन की है। नफीसा साल 2004 में दक्षिण कोलकाता सीट पर ममता बनर्जी के खिलाफ कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुकी हैं।
ममता ने गोवा में TMC नेता को किया संबोधित
विधानसभा चुनावों के मद्देनजर गोवा पहुंची ममता बेनर्जी ने पणजी में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मैं बिल्कुल आपकी बहन की तरह हूं, मैं यहां आपकी सत्ता हथियाने नहीं आई हूं। यह मेरे दिल को छू जाता है अगर हम मुसीबत के समय लोगों की मदद कर सकें। आप अपना काम करेंगे, हम इस प्रक्रिया में आपकी मदद करेंगे।
1635494333 mamata
उन्होंने कहा, बंगाल बहुत मजबूत राज्य है। हम देखना चाहते हैं कि गोवा भविष्य के लिए एक मजबूत राज्य है। हम गोवा की एक नई सुबह देखना चाहते हैं। कोई पूछ रहा है ‘ममता जी बंगाल में हैं तो गोवा में कैसे करेंगी?’ क्यों नहीं? मैं भारतीय हूं, मैं कहीं भी जा सकता हूं। आप कहीं भी जा सकते हैं।
ममता बेनर्जी ने कहा,  मैं धर्मनिरपेक्षता में विश्वास करती हूं। मैं एकता में विश्वास करती हूं। मेरा मानना है कि भारत हमारी मातृभूमि है। अगर बंगाल मेरी मातृभूमि है, तो गोवा भी मेरी मातृभूमि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।