गोवा फॉरवर्ड पार्टी ने जलमार्गों के राष्ट्रीयकरण का विरोध किया

गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीपीएफ) के प्रमुख विजय सरदेसाई ने जलमार्गों के राष्ट्रीयकरण का सोमवार को विरोध किया।

गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीपीएफ) के प्रमुख विजय सरदेसाई ने जलमार्गों के राष्ट्रीयकरण का सोमवार को विरोध किया। विजय ने राज्य की विधानसभा में महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) के उस दावे पर प्रतिक्रिया दी कि जलमार्गों का राष्ट्रीयकरण गोवा में बाढ़ का समाधान है। 

संसद के चालू सत्र को आगे बढ़ाने के पक्ष में राजनीतिक दल : भाजपा नेता

विजय ने कहा, “हमने ही सबसे पहले नदियों के राष्ट्रीयकरण का विरोध किया था। हमने कहा था कि वे हमारी नदियों को कोयला और अयस्क राजमार्गों में बदल देंगे।” सरदेसाई ने चेतावनी दी कि बाढ़ नियंत्रण के बहाने जलमार्गों के राष्ट्रीयकरण को पिछले दरवाजे से प्रवेश नहीं दिया जाए। उन्होंने पूछा, “हम सड़कों और पुलों का निर्माण कर रहे हैं और उन्हें बुनियादी ढांचे में ला रहे हैं। हमने बाढ़ से उनके पतन का अध्ययन नहीं किया है। अगर स्मार्ट पणजी में बाढ़ आ सकती है, तो गैर-स्मार्ट गांवों का क्या होगा?” 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।