गोवा चुनाव : कांग्रेस के उम्मीदवारों की नयी सूची में भाजपा, आप के पूर्व नेताओं के नाम शामिल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

गोवा चुनाव : कांग्रेस के उम्मीदवारों की नयी सूची में भाजपा, आप के पूर्व नेताओं के नाम शामिल

गोवा विधानसभा चुनाव के लिए जारी कांग्रेस के पांच उम्मीदवारों की नयी सूची में भारतीय जनता पार्टी के

गोवा विधानसभा चुनाव के लिए जारी कांग्रेस के पांच उम्मीदवारों की नयी सूची में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक कार्लोस अल्मेडा और आम आदमी पार्टी  की प्रदेश इकाई के पूर्व संयोजक एल्विस गोम्स का नाम शामिल है। 
कांग्रेस अब तक 29 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है
कांग्रेस अब तक राज्य की 40 विधानसभा सीटों में से 29 पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। गोवा में 14 फरवरी को मतदान होगा। 
कांग्रेस महासचिव मुकुल वासनिक ने बृहस्पतिवार को पणजी, शिरोदा, वास्को, बेनौलिम और कर्चोरेम सीट से उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की। 
कांग्रेस ने एल्विस को पणजी जबकि अल्मेडा को वास्को सीट से मैदान में उतारा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।