गोवा उपमुख्यमंत्री का विवादित बयान, कहा- कांग्रेस के विधायक बंदरों की तरह - Punjab Kesari
Girl in a jacket

गोवा उपमुख्यमंत्री का विवादित बयान, कहा- कांग्रेस के विधायक बंदरों की तरह

गोवा के उपमुख्यमंत्री विजय सरदेसाई ने सोमवार को विपक्षी दल के विधायकों की तुलना ऐसे ‘‘बंदरों’’ से की,

गोवा के उपमुख्यमंत्री विजय सरदेसाई ने सोमवार को विपक्षी दल के विधायकों की तुलना ऐसे ‘‘बंदरों’’ से की, जो एक जगह से दूसरी जगह पर कूदते रहते हैं। सरदेसाई का इशारा उन खबरों की ओर था जिनमें कहा गया था कि कांग्रेस के कम से कम दस विधायक पाला बदल कर भाजपा में आने के इच्छुक हैं।
भाजपा नीत गठबंधन सरकार में शामिल गोवा फॉरवर्ड पार्टी के सरदेसाई ने कहा,‘‘ कांग्रेस पार्टी में कई सारे बंदर हैं जो कूदने को तैयार रहते हैं। हमने उनके बारे में मीडिया में पढ़ा है। लेकिन हम उन्हें अपने पाले में आने नहीं देंगे। वे जहां हैं उन्हें रहने दिया जाए।’’ वह एक कार्यक्रम में बोल रहे थे और इसमें कांग्रेस विधायक एलेक्सिओ रेजीनाल्डो लोरेंको भी मौजूद थे। कांग्रेस ने उनके इस कथन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते सरदेसाई की ‘‘भाषा’’ को खारिज कर दिया है। 
विपक्षी नेता चंद्रकांत कावलेकर ने कहा कि सरदेसाई ने जो भाषा प्रयोग की है वह एक उपमुख्यमंत्री को शोभा नहीं देती। कांग्रेस का कोई भी आदमी भाजपा में जाने का इच्छुक नहीं है। हमारा खेमा मजबूत है और आने वाले राज्य विधानसभा के मानसून सत्र में हम अपनी ताकत दिखा देंगे। इस 40 सदस्यों वाली विधानसभा में कांग्रेस के पास 14 तो भाजपा के पास 17 विधायक हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।