गोवा CM ने अपनी सुरक्षा में तैनात वाहन कर्मियों से जाम हटाने में मदद करने को कहा

मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि सावंत उत्तरी गोवा के संखालिम गांव में अपने आवास से पणजी जा रहे

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने गुरुवार को उनकी सुरक्षा में तैनात वाहन में मौजूद कर्मियों से उत्तरी गोवा जिले को पणजी से जोड़ने वाली एक सड़क से जाम हटाने में मदद करने को कहा। इस जाम में उनका वाहन कुछ देर के लिए फंस गया था। 
पणजी जा रहे सावंत ने सुरक्षा के लिए उनके साथ चल रहे दो वाहनों में से एक को उसी स्थल पर छोड़ दिया और कर्मियों को निर्देश दिया कि वे तभी उस जगह से जाएं, तब यातायात सुचारू हो जाए। मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि सावंत उत्तरी गोवा के संखालिम गांव में अपने आवास से पणजी जा रहे थे तभी सुबह साढ़े नौ बजे वह जाम में फंस गए। 
पुराने गोवा के निकट एक ट्रक-ट्राली के हादसे का शिकार होने के कारण यातायात बाधित हो गया था जिसके कारण कार्यालय जाने वाले कई लोग वहां फंस गए थे। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री ने अपनी सुरक्षा में तैनात वाहन में सवार कर्मियों से कहा कि वे सड़क पर लगा जाम हटाने में यातायात पुलिस की मदद करें। 
उन्होंने अपना एक वाहन भी वहां छोड़ दिया और कर्मियों को यातायात सामान्य हो जाने तक वहां से नहीं जाने का निर्देश दिया।’’ इसके करीब आधे घंटे बाद यातायात सुचारू हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।