GO FIRST फ्लाइट Emergency लैंडिंग, बेंगलुरु से मालदीव के लिए हुई थी रवाना, जानें स्थिति - Punjab Kesari
Girl in a jacket

GO FIRST फ्लाइट Emergency लैंडिंग, बेंगलुरु से मालदीव के लिए हुई थी रवाना, जानें स्थिति

विमानन कंपनी ‘गो फर्स्ट’ के एक विमान को गलत ‘स्मोक अलार्म’ (धुआं संबंधी चेतावनी) के कारण शुक्रवार को

विमानन कंपनी ‘गो फर्स्ट’ के एक विमान को गलत ‘स्मोक अलार्म’ (धुआं संबंधी चेतावनी) के कारण शुक्रवार को उड़ान के बीच कोयंबटूर हवाई अड्डे पर उतारना पड़ा। आधिकारिक सूत्रों ने इसकी जानकारी दी।
 विमान के दोनों इंजन कथित रूप से गर्म हो गए 
1660312839 666666
सूत्रों ने बताया कि बेंगलुरु से माले जा रहे इस विमान में 92 यात्री सवार थे। उन्होंने बताया कि विमान के दोनों इंजन कथित रूप से गर्म हो गए थे, इसलिए ‘स्मोक अलार्म’ सक्रिय हो गया। उन्होंने बताया कि इंजीनियरों ने इंजनों की पड़ताल करने के बाद बताया कि अलार्म में कुछ गड़बड़ी थी और विमान उड़ान भरने के लिए बिलकुल सही स्थिति में है।
 ‘गो फर्स्ट’ के प्रवक्ता ने बताया, ‘‘गो फर्स्ट की…..
सूत्रों ने बताया कि पड़ताल के बाद विमान अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गया। घटना के बारे में सवाल करने पर ‘गो फर्स्ट’ के प्रवक्ता ने बताया, ‘‘गो फर्स्ट की इंजीनियरिंग टीम मामले की पड़ताल कर रही है, इसका समाधान किया जा रहा है।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।