गिरिराज सिंह का अजीबो-गरीब बयान, बोले-हम गाय पैदा करने की फैक्ट्री लगा देंगे - Punjab Kesari
Girl in a jacket

गिरिराज सिंह का अजीबो-गरीब बयान, बोले-हम गाय पैदा करने की फैक्ट्री लगा देंगे

गिरीराज ने कहा कि जितनी बछिया होगी उतना दूध होगा और हम दूध एक्सपोर्ट करेंगे। इससे किसानों को

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेहद ही अटपटा बयान दिया है। उन्होंने कहा, आने वाले दिनों में तकनीक के इस्तेमाल से गाय के गर्भाशय से केवल बछिया पैदा होगी। साथ ही उन्होंने गायों के जन्म को मॉब लिंचिंग से जोड़ दिया है। गिरिराज ने कहा की अब मॉब लिंचिंग  का सवाल नहीं होगा और हमारा जानवर उपयोगी होगा। 
गिरीराज सिंह ने नागपुर में मदर डेयरी के एक कार्यक्रम के दौरान यह बातें कही। उन्होंने गायों के जन्म और मॉब लिंचिंग का संबंध जोड़ते हुए कहा कि देश मे अब तकनीक के जरिये बछिया (गायें) पैदा होंगे, मॉब लिन्चिंग नही होगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 तक देश में 10 करोड़ बछिया होगी। 
1567324168 cow
गिरीराज ने कहा कि जितनी बछिया होगी उतना दूध होगा और हम दूध एक्सपोर्ट करेंगे। इससे किसानों को सवा से डेढ़ लाख का फायदा होगा। विदर्भ का नौजवान सबसे छोटी वाली गाय रख ले जो दूध ना देने वाली गाय हो उसे भी रख ले। हम गाय पैदा करने की फैक्टरी लगा देंगे। 
गिरिराज ने आगे कहा कि आप जानते हैं सरोगेट मदर के बारे में जो गाय दूध देने वाली नहीं रहेगी उनके अंदर 20 लीटर दूध देने वाली गाय का आईवीएफ और भी कई आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करेंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।