फ़िलिपींस से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया गैंगस्टर, जबरन वसूली के कई मामलों में था फरार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

फ़िलिपींस से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया गैंगस्टर, जबरन वसूली के कई मामलों में था फरार

मुंबई और कर्नाटक में जबरन वसूली के कई मामलों में फरार गैंगस्टर सुरेश पुजारी को फ़िलिपींस से प्रत्यर्पित

मुंबई और कर्नाटक में जबरन वसूली के कई मामलों में फरार गैंगस्टर सुरेश पुजारी को फ़िलिपींस से प्रत्यर्पित करके वापस भारत लाया गया है। इस बात की जानकारी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी द्वारा दी गई है। गैंगस्टर पुजारी मुंबई और इसके पास के इलाकों ठाणे, कल्याण, उल्हासनगर और डोंबिवली में भी जबरन वसूली के मामलों में वांछित है, उसे गिरफ्तार कर और फ़िलिपींस से प्रत्यर्पित करने के बाद मंगलवार देर रात भारत लाया गया। अधिकारी ने बताया कि खुफिया ब्यूरो (आईबी) और सीबीआई के अधिकारियों ने पुजारी के दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरने के बाद उसे हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने जारी किया था ‘रेड कॉर्नर नोटिस’
पुलिस अधिकारी ने बताया कि, केंद्रीय एजेंसियों द्वारा पूछताछ के बाद उसे मुंबई पुलिस को सौंप दिया जाएगा। मुंबई अपराध शाखा की एक टीम उसे हिरासत में लेने के लिए पहले से ही दिल्ली में है। मुंबई और ठाणे पुलिस ने जबरन वसूली के कई मामलों के बाद क्रमश: 2017 और 2018 में उसके खिलाफ ‘रेड कॉर्नर नोटिस’ जारी किया था। पुजारी 15 साल से अधिक समय से फरार था और उसे अक्टूबर में फ़िलिपींस में पकड़ा गया था। उसके खिलाफ ठाणे में जबरन वसूली के कुल 23 मामले दर्ज हैं। 
डॉन छोटा राजन के साथ भी कर चुका है काम 
सुरेश गैंगस्टर रवि पुजारी का करीबी रिश्तेदार है और 2007 में उससे अलग हो गया था। इसके बाद वह विदेश भाग गया था। अधिकारी ने कहा कि, अपराध के क्षेत्र में अपने शुरुआती दिनों में उसने अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन और रवि पुजारी के साथ काम किया और बाद में अपना खुद का गिरोह बना लिया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।