असम में लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार, तीन गिरफ्तार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

असम में लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार, तीन गिरफ्तार

बहनोई के साथ एक रिश्तेदार के यहां जा रही थी। उन्होंने बताया कि पांच आरोपियों ने लड़की को

मध्य असम के होजई जिले के जंगल में एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर सामूहिक बलात्कार की घटना सामने आई है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना के सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि डोबोको थाना क्षेत्र अन्तर्गत आकाशीगंगा रिजर्व वन इलाके में डिघलझारूनी गांव में यह घटना एक महीना पहले हुई।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक आरोपी द्वारा शूट किया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह घटना सामने आई। बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की गई। डोबोका थाना के प्रभारी एन. भूईयां ने बताया कि प्राथमिकी के मुताबिक, 25 मार्च को पांच लोगों ने 16 वर्षीय एक लड़की के साथ उस समय बलात्कार किया जब वह अपने बहनोई के साथ एक रिश्तेदार के यहां जा रही थी। उन्होंने बताया कि पांच आरोपियों ने लड़की को जबर्दस्ती जंगल में खींच लिया और उससे बलात्कार किया।

 उन्होंने बताया कि एक आरोपी ने इस घटना का एक वीडियो बना लिया और इसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पांच में से तीन आरोपियों को डिघलझारूनी गांव से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि पूछताछ के लिए लड़की के बहनोई को भी हिरासत में लिया गया है। दो आरोपी फरार हैं। लड़की को चिकित्सा परीक्षण के लिए नौगांव सिविल अस्पताल ले जाया गया है। अधिकारी ने बताया कि जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।