कोरोना काल में गणेश उत्सव का बदला अंदाज, श्रद्धालु से लेकर पंडाल तक हुए ऑनलाइन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कोरोना काल में गणेश उत्सव का बदला अंदाज, श्रद्धालु से लेकर पंडाल तक हुए ऑनलाइन

कोविड-19 संकट के बीच इस गणेश उत्सव में श्रद्धालुओं और पंडालों के लिए तकनीक का बड़ा सहारा है

मुंबई : कोविड-19 संकट के बीच इस गणेश उत्सव में श्रद्धालुओं और पंडालों के लिए तकनीक का बड़ा सहारा है और सभी गणेश मंडल शनिवार से शुरू हुए दस दिवसीय उत्सव में गणपति के ऑनलाइन दर्शन करा रहे हैं। कोरोना वायरस के कारण आवाजाही और सामाजिक मेलजोल पर पाबंदियों के बीच कई लोग विभिन्न ऐप के माध्यम से अपने परिजनों तथा मित्रों से संपर्क कर रहे हैं। 
गणेश उत्सव के पहले दिन कई लोगों ने और विशेष रूप से शहर के प्रतिष्ठित गणेश पंडालों ने सोशल मीडिया पर ऑनलाइन आरती और दर्शन के लिए निमंत्रण भेजे हैं। मुंबई के किंग्स सर्कल स्थित जीएसबी गणेश पंडाल से अनेक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव प्रसारण किया जा रहा है। विज्ञापन के पेशे से जुड़ीं सविता पाटिल ने इस बार अपने परिवार के सदस्यों, मित्रों और सहकर्मियों को ऑनलाइन निमंत्रण भेजे हैं। 
उन्होंने कहा, ‘‘हम अपने व्यावसायिक कामकाज के लिए जूम, गूगल मीट जैसे ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब इन ऐप का उपयोग गणेश उत्सव में एक दूसरे के साथ संपर्क के लिए हो रहा है।’’ 
सामान्य दिनों में गणेश उत्सव में मुंबई समेत महाराष्ट्र के अनेक शहरों में पंडालों में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ते हैं। लोग अपने मिलने-जुलने वालों के यहां भी गणपति दर्शन करने जाते हैं, लेकिन इस बार कोरोना वायरस महामारी के कारण ऐसा संभव नहीं हो पा रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।