दोस्त के साथ जन्मदिन मनाने गई नाबालिग से बलात्कार, 4 गिरफ्तार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दोस्त के साथ जन्मदिन मनाने गई नाबालिग से बलात्कार, 4 गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार 11वीं की छात्रा अपने पुरुष मित्र के साथ 26 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाने एक

जन्मदिन पर पुरुष मित्र के साथ पार्क गई नाबालिग के साथ कथित तौर पर छह लोगों ने बलात्कार किया। पुलिस ने शनिवार को बताया कि चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार 11वीं की छात्रा अपने पुरुष मित्र के साथ 26 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाने एक पार्क में गई थी। घर लौटते समय रात नौ बजे छह लोगों ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने लड़की के मित्र की पिटाई की और लड़की को सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने बताया कि उन्होंने घटना की वीडियो भी बना ली।
लड़की ने अगले दिन अपनी मां को पूरी बात बताई जिसके बाद महिला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। आरोपियों पर पॉक्सो अधिनियम और आईपीसी की धारा 354 (महिला से छेड़छाड़) और 506(ii) (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच के दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें महिला अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि गिरोह के सरगना सहित दो अन्य लोगों की तलाश जारी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।