मध्य प्रदेश के नीमच की जिला जेल से चार कैदी फरार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मध्य प्रदेश के नीमच की जिला जेल से चार कैदी फरार

मध्यप्रदेश के नीमच जिले के ग्राम कनावटी स्थित जिला जेल से चार कैदी भाग गए। जिनकी तलाश जेल

मध्यप्रदेश के नीमच जिले के ग्राम कनावटी स्थित जिला जेल से चार कैदी भाग गए। जिनकी तलाश जेल प्रशासन और पुलिस ने शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार चारों बंदी गंभीर अपराधों में जिला जेल में निरुद्ध थे। कल रात मौके पाते ही चारों फरार हो गए। 
उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस ने जिले भर में नाकेबंदी की। साथ ही नजदीकी जिलों में भी सूचना दी। जिला जेल से फरार बंदियों में नार सिंह, दुबे लाल, पंकज मोंगिया और लेख राम शामिल हैं। बता दें कि चारों कैदी गंभीर अपराधों में पिछले काफी समय से जेल में बंद हैं। इनमें दो राजस्थान के तथा एक मंडला और एक मंदसौर का निवासी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − 7 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।