चार लाख श्रमिकों का होगा पंजीकरण - Punjab Kesari
Girl in a jacket

चार लाख श्रमिकों का होगा पंजीकरण

हरक सिंह रावत ने कामगार श्रमिकों के लिए बड़ी सौगात दी है। उन्होंने घोषणा की वह प्रदेश में

रुद्रपुर : मोदी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे श्रम मंत्री हरक सिंह रावत ने कामगार श्रमिकों के लिए बड़ी सौगात दी है। उन्होंने घोषणा की है कि वह प्रदेश में रजिस्टर्ड श्रमिकों का आंकड़ा ढाई लाख से चार लाख तक पहुंचाएंगे। ताकि ज्यादा से ज्यादा श्रमिकों व श्रमिक परिवारों को राज्य व केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ मिल सके। एक प्राइवेट संस्था द्वारा मोदी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में श्रम मंत्री हरक सिंह रावत ने यहां 1200 श्रमिकों को प्रमाण पत्र वितरित किए।

साथ ही 400 महिलाओं को सिलाई मशीन वितरित करने के साथ 250 महिलाओं को सैनेटरी नैपकिन और 25 श्रमिकों को 2380 रुपये के चेक वितरित किए गए। कार्यक्रम से पूर्व पत्रकारों से वार्ता करते हुए श्रम मंत्री ने कहा कि हमारे प्रदेश में काम करने वाला श्रमिक हिंदुस्तान के किसी प्रदेश से हो उसका रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा। उत्तराखंड में ढाई लाख श्रमिक रजिस्टर्ड हैं और इस आंकड़े को चार लाख तक ले जाने के लिए पूरे प्रदेश में शिविर लगाकर रजिस्ट्रेशन कराए जा रहे हैं। ये कार्यक्रम विधायकों की देखरेख में चल रहे हैं।

पीओसीडब्ल्यू के तहत पंजीकृत श्रमिकों के लिए हमारी सरकार ने तमाम योजनाए संचालित की हैं। ये योजनाएं श्रमिक के घर में पैदा होने वाले बच्चे से लेकर मृत्यु तक लाभ पहुंचाती है। जिसके तहत यदि श्रमिक के घर बेटी पैदा होती है तो उसे 25 हजार और बेटा पैदा होने पर 15 हजार की आर्थिक मदद की जाती है। केवल ऊधमसिंहनगर में ही 44 हजार पंजीकृत श्रमिक हैं। इस मौके पर विधायक राजकुमार ठुकराल, मेयर रामपाल समेत तमाम भाजपाई मौजूद थे।

– सुरेंद्र तनेजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।