त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री विप्लव देव पर शाह के दौरे से पहले सांप्रदायिक तनाव भड़काने के आरोप - Punjab Kesari
Girl in a jacket

त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री विप्लव देव पर शाह के दौरे से पहले सांप्रदायिक तनाव भड़काने के आरोप

विपक्षी मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और कांग्रेस के अलावा देव के खिलाफ अपने पैतृक घर पर हमले के

अमित शाह के दौरे से पहले मंगलवार को त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद विप्लव कुमार देव पर गोमती जिले के जामजुरी इलाके में हिंसा में शामिल होने और सांप्रदायिक तनाव भड़काने को लेकर आरोप लगे है। विपक्षी मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और कांग्रेस के अलावा देव के खिलाफ अपने पैतृक घर पर हमले के झूठे आरोप लगाने और स्थानीय मुस्लिम द्वारा भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को एक संत के वाहन में तोड़फोड़ करने के लिए शिकायत दर्ज की है।
बीजेपी प्रदेश का क्या कहना है?
प्रदेश भाजपा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने गुरुवार को कहा, पार्टी द्वारा किसी भी प्रकार की हिंसा और संघर्ष में शामिल नहीं होने के विशिष्ट निर्देश के बावजूद देव उलटा करते हुए पाए जाते हैं, जो भाजपा के वोट बैंक पर नकारात्मक असर डाल सकता है और पार्टी राज्य में उनके कृत्य से बदनाम हो सकती है। देव के कृत्य अमित शाह की यात्रा से पहले पार्टी और सरकार को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ सकता हैं। उन्होंने कहा कि देव मुख्यमंत्री बनने के पहले दिन से ही अपने अनावश्यक कार्यों और ध्यान आकर्षित करने वाले व्यवहार से हमेशा विपक्षी दलों को पार्टी के खिलाफ बोलने अवसर प्रदान करते रहे हैं और विवाद पैदा करते रहे हैं।
किस वजह से तनाव की स्थिति हुई?
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने के बाद देव को बार-बार संयम बरतने की सलाह दी गई, लेकिन उन्होंने पार्टी आलाकमान की एक नहीं सुनी।उन्होंने कहा,  विप्लव देव को पार्टी में गुटबाजी करते पाया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री और पार्टी के नेताओं को कमजोर करने का प्रयास किया है। वह पार्टी में समानांतर गतिविधियां चला रहे हैं और छह महीने से खुद को भाजपा से बड़ मान रहे हैं। हमने शाह और अन्य नेताओं को इसकी सूचना दे दी है। पुलिस जांच का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि विश्व हिंदू परिषद (विहिप) में देव के प्रशंसकों ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएम) के झंडे और तोरण फेंके, जो उनके पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के लिए बनाए गए थे और सांप्रदायिक तनाव भड़काने का का काम किया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।