महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री विनायकदादा पाटिल ने अस्पताल में ली अंतिम सांस, CM ठाकरे ने जताया दुख - Punjab Kesari
Girl in a jacket

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री विनायकदादा पाटिल ने अस्पताल में ली अंतिम सांस, CM ठाकरे ने जताया दुख

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विनायकदादा पाटिल का निधन हो गया। पाटिल ने नासिक

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विनायकदादा पाटिल का निधन हो गया। पाटिल ने नासिक के एक निजी अस्पताल इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। उनके पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है। वह कुछ समय से बीमार थे। उन्होंने कहा कि पहले पाटिल का मुंबई के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। कुछ दिन पहले उन्हें नासिक ले जाया गया था। शुक्रवार को उन्हें गुर्दा संबंधी रोग के इलाज के लिये नासिक के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार के करीबी माने जाने वाले पाटिल राज्य के उद्योग, सांस्कृतिक मामलों, युवा एवं खेल मंत्री रह चुके थे। उन्हें कृषि तथा वानिकी क्षेत्र और देशभर में जटरोफा की पैदावार में उनके योगदान के लिये जाना जाता है। 
‘कुसुमगराज’ के नाम से मशहूर मराठी साहित्यकार दिवंगत वी वी शिरवाडकर ने पाटिल को ‘वनाधिपति’ की उपाधि दी थी। पाटिल के परिवार में दो बेटियां, दामाद और नाती-नातिन हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पाटिल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया कि एक समय सरपंच रहे पाटिल महाराष्ट्र के मंत्री तक बने। उन्होंने राज्य और किसानों के कल्याण के लिये काफी काम किया। 

भारतीय सेना ने LoC के पास मार गिराया चीन में बना पाकिस्तान का ड्रोन क्वाडकॉप्टर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।