मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज ने कहा - चंबल में आई बाढ़ के कारणों की हो जांच - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज ने कहा – चंबल में आई बाढ़ के कारणों की हो जांच

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि चंबल में आई

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि चंबल में आई बाढ़ के लिए सरकारी अमला जिम्मेदार है और बाढ़ के कारणों की जांच होनी चाहिए। 
चौहान कल मुरैना जिले के सबलगढ़ अनुभाग के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वे करने के बाद ग्राम बटेश्वर में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री नरेंद, सिंह तोमर भी मौजूद थे। 

झारखंड कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व प्रमुख अजय कुमार AAP में हुए शामिल

तोमर ने आरोप लगाया कि आपदा की इस घड़ में भी मध्यप्रदेश सरकार का कोई मंत्री या प्रभारी मंत्री पीड़तों के बीच नहीं आए। पूर्व मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मंदसौर के गांधीसागर बांध में पानी जमा हो रहा था और बारिश भी लगातार हो रही थी। 
ऐसे में धीरे-धीरे पानी छोड़ जाना था, लेकिन पानी जमा करने के बाद एक साथ भारी मात्रा में छोड़ने से चंबल संभाग में बाढ़ से हालात बिगड़ गए। इसकी जांच होना चाहिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।