गुजरात : कांग्रेस खेमे में गए BJP के पूर्व मंत्री, टिकट कटने से नाराज जयनारायण व्यास ने छोड़ी पार्टी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

गुजरात : कांग्रेस खेमे में गए BJP के पूर्व मंत्री, टिकट कटने से नाराज जयनारायण व्यास ने छोड़ी पार्टी

विधानसभा चुनाव से पहले गुजरात में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बड़ा झटका लगा है। राज्य सरकार

विधानसभा चुनाव से पहले गुजरात में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बड़ा झटका लगा है। राज्य सरकार के पूर्व मंत्री जयनारायण व्यास बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। व्यास ने इस महीने की शुरुआत में बीजेपी से इस्तीफा दिया था। अहमदाबाद के एक कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मौजूदगी में उन्होंने कांग्रेस का हाथ पकड़ा।
मोदी सरकार में गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री रह चुके व्यास को पिछले चुनाव में टिकट नहीं दिया गया था। हालांकि, उन्हें इस बार बीजेपी से टिकट की उम्मीद थी। लेकिन, इस बार भी टिकट नहीं मिलने के बाद व्यास ने नाराजगी जाहिर की थी। बीते रविवार को वे सिद्धपुर के वामैया गांव में कांग्रेस प्रत्याशी चंदनजी ठाकोर के समर्थन में आयोजित जनसभा में मौजूद थे।
1669622839 narayan
जय नारायण व्यास केशुभाई और नरेन्द्र मोदी की सरकार में मंत्री रह चुके हैं। वह एक लंबे समय से बीजेपी के साथ रहे और कई उतार-चढ़ाव भी देखे। 2017 से पहले वे लगातार चार बार सिद्धपुर के विधायक रहे। विजय रूपाणी की सरकार बनने के बाद से ही पार्टी ने उन्हें साइडलाइन कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।