देश के इतिहास में पहली बार भाजपा संसद को बाधित कर रहा है -बिनोय विस्मव - Punjab Kesari
Girl in a jacket

देश के इतिहास में पहली बार भाजपा संसद को बाधित कर रहा है -बिनोय विस्मव

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता विनोय विश्वम ने कहा कि देश की इतिहास में पहली बार देश के

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के  नेता विनोय विश्वम ने कहा कि देश की इतिहास में पहली बार देश के पार्लियामेंट को सत्ता पक्ष बीजेपी के द्वारा नहीं चलने दिया जा रहा है। विस्मव ने आज भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के झारखंड राज्य कार्यालय अल्बर्ट एक्का चौक रांची में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सत्तापक्ष के द्वारा जन मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए पार्लियामेंट में राहुल  के विदेश में दिए बयान पर लगातार चर्चा हो रही है, जबकि देश में महंगाई, बेरोजगारी, अडानी, सांप्रदायिक घटना पर चर्चा होनी चाहिए थी।
1679226358 jsrgb
इस सम्मेलन में कौन- कौन से नेता हुए शामिल
इस संवाददाता सम्मेलन में पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता, राज्य सचिव महेंद, पाठक,राष्ट्रीय परिषद के सदस्य प्रमोद कुमार पांडे,राज्य कार्यकारिणी के सदस्य ए के रशीदी, स्वयंवर पासवान एवम अजय सिंह उपस्थित थे। विस्मव ने कहा कि अडानी प्रकरण पर चर्चा नहीं करा कर मोदी की सरकार राहुल गांधी पर चर्चा कर रही है।माफी मांगने की दबाव बना रही है जबकि देश की प्रधानमंत्री अमेरिका में अबकी बार ट्रंप सरकार के नारे लगाकर ट्रंप का प्रचार करने के लिए गए थे।
1679226210 jyn
पीएम मोदी पर क्या लगाया आरोप
इस तरह से दुनिया की कई देशों में जाकर खुद प्रधानमंत्री गैर संवैधानिक तरीके से अपनी बातों पर रखा। उस पर सफाई देने के बजाय पार्लियामेंट को बाधित करने की कोशिश जारी है। देश के सारे राष्ट्रीय संपदाओं को अडानी और अंबानी के हवाले किया जा रहा है। आम जनता की क्रय क्षमता समाप्त हो चुकी है। महंगाई से आम जनता परेशान है। उसके बगैर बहस पार्लियामेंट में कराए पार्लियामेंट को बाधित करने की प्रयास जारी है। 
2024  के चुनाव में विपक्षी एकजुटता पर की बात
आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में सभी विपक्षी पार्टियां एकजुट होगी, और मोदी सरकार को सत्ता से बाहर करेगी, इसके लिए अभी से ही पूरे देश में विपक्षी एकता की तैयारी चल रही है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने नारा दिया है भाजपा हटाओ,देश बचाओ,भाजपा हटाओ लोकतंत्र बचाओ, भाजपा हटाओ सविधान बचाओ, इसके तहत 2024 में सीधा-सीधी मुकाबला विपक्ष और सत्ता पक्ष से होगा। इससे पहले भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कार्यालय में बिनोय विस्मव को बुके देकर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।