कुल्लू में ग्लेशियर की चपेट में आने से श्रीखंड महादेव मंदिर के दर्शन करने जा रहे पांच श्रद्धालु घायल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कुल्लू में ग्लेशियर की चपेट में आने से श्रीखंड महादेव मंदिर के दर्शन करने जा रहे पांच श्रद्धालु घायल

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में बने श्रीखंड महादेव मंदिर के दर्शन करने जा रहे पांच श्रद्धालु ग्लेशियर

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में बने श्रीखंड महादेव मंदिर के दर्शन करने जा रहे पांच श्रद्धालु ग्लेशियर की चपेट में आने से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि एनी सब डिवीजन में पार्वती बाग के पास नैन सरोवर में मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे ग्लेशियर पिघलने से कई श्रद्धालु फंस गए। उन्होंने बताया कि बचाव कार्य जारी है। वहां से करीब 50 श्रद्धादुलओं को सुरक्षित भीम द्वार पहुंचाया गया है। 
उन्होंने बताया कि घायल हुए श्रद्धालुओं की पहचान लुधियाना के राजीव, पुणे के विवेक, महाराष्ट्र के बाबा, पुणे के सुभाष पटेल और अहमदाबाद की दिव्यांगनी व्यास के तौर पर हुई है। उन्हें प्राथमिक उपचार दे दिया गया है। ‘यात्रा’ को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। 
यह यात्रा अमरनाथ से भी अधिक कठिन मानी जाती है। 10 दिवसीय श्रीखंड महादेव यात्रा 15 जुलाई को शुरू हुई थी। ‘शिवलिंग’ समुद्र से 18,750 फुट की ऊंचाई पर हिमालय की गोद में स्थित है। सिंहगढ़ में तीर्थयात्रियों के पंजीकरण के लिए एक आधार शिविर स्थापित किया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।