गोवा में बोले राहुल- अगर कांग्रेस सत्ता में आएगी तो मत्स्य मंत्रालय बनाया जाएगा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

गोवा में बोले राहुल- अगर कांग्रेस सत्ता में आएगी तो मत्स्य मंत्रालय बनाया जाएगा

राहुल ने गोवा में परंपरागत मछुआरों के समूह को आश्वासन दिया कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को गोवा में परंपरागत मछुआरों के एक समूह को आश्वासन दिया कि अगर इस साल केंद्र में उनकी पार्टी सत्ता में आती है, तो मत्स्य पालन के लिए एक अलग केंद्रीय मंत्रालय बनाया जाएगा। शुक्रवार को गोवा पहुंचे राहुल ने खनन पर निर्भर लोगों, पारंपरिक मछुआरों, तटीय विनियमन क्षेत्र (सीआरजेड) अधिसूचना में हालिया संशोधन और वास्को शहर में कोयला प्रबंधन का विरोध करने वाले पर्यावरणविदों के साथ शनिवार को यहां कई बैठकें कीं।

rahul

नेशनल फिशरवर्कर्स फोरम के उपाध्यक्ष ओलेन्सियो सिमोएस ने कहा, ”राहुल गांधी ने हमें आश्वासन दिया कि मत्स्य पालन और मछुआरा कल्याण के लिए एक अलग मंत्रालय बनाया जाएगा।” उन्होंने कहा कि राहुल गांधी आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के घोषणापत्र में एक अलग मंत्रालय की मांग को शामिल करने पर सहमत हुए हैं।

मछुआरा समुदाय ने सीआरजेड अधिसूचना 2019 को अपने समुदाय के लिए हानिकारक बताते हुए उसे रद्द करने की भी मांग की। राहुल गांधी ने वास्को में मुरगांव पोर्ट ट्रस्ट में कोयला खनन के कारण उत्पन्न प्रदूषण से प्रभावित और उस पर आश्रित लोगों की शिकायतें सुनने के लिए उनके प्रतिनिधियों से मुलाकात भी की। कांग्रेस प्रमुख बैठकों के तुरंत बाद कर्नाटक रवाना हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen + 12 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।