मुंबई : ताज होटल के पास की इमारत में लगी आग, एक की मौत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मुंबई : ताज होटल के पास की इमारत में लगी आग, एक की मौत

अधिकारी ने कहा, “इमारत में कुछ लोग फंसे हुए हैं। अग्निशमन और बचाव अभियान जारी है।” उन्होंने कहा

दक्षिण मुंबई में प्रतिष्ठित ताज महल पैलेस होटल के पीछे स्थित एक इमारत की तीसरी मंजिल में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं घायल हुआ है। अभी भी वह कुछ लोगों के फंसे होने की जानकारी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि दमकल विभाग को मेरी वेदर रोड पर स्थित चर्चिल चामदर इमारत में आग लगने को लेकर दोपहर करीब 12.17 बजे फोन आया। 
1563700153 fire1
उन्होंने कहा कि दमकल कर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर अब तक छह लोगों को बचाया है। अधिकारी ने कहा, ‘‘इमारत में कुछ लोग फंसे हुए हैं। अग्निशमन और बचाव अभियान जारी है।’’ उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। फिलहार बचाव कार्य जारी है। दमकल कर्मचारी अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश में लगे है। 
मुंबई की इमरतों में आग लगने की घटना कोई नई नहीं है। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के एक संयंत्र में आग लग गई थी। हालांकि इस घटना में जान-माल के नुकसान कोई खबर नहीं है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।