इसरो के अहमदाबाद परिसर में लगी आग - Punjab Kesari
Girl in a jacket

इसरो के अहमदाबाद परिसर में लगी आग

इसरो के स्पेस एप्लीकेशन सेंटर (एसएसी) के भंडारगृह में यह आग लगी।मुख्य अग्निशमन अधिकारी एम. एफ. दस्तूर ने

अहमदाबाद : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के यहां स्थित परिसर में शुक्रवार को आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि इसरो के स्पेस एप्लीकेशन सेंटर (एसएसी) के भंडारगृह में यह आग लगी।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी एम. एफ. दस्तूर ने कहा कि आग पर एक घंटे के अंदर काबू पा लिया गया। मौके पर दमकल की पांच गाड़ियां भेजी गईं लेकिन सिर्फ एक का ही इस्तेमाल किया गया। उन्होंने कहा, ‘‘आग एसएसी परिसर के भंडारगृह में शुक्रवार सुबह लगी। इस घटना में सिर्फ कुछ पुरानी किताबें जली हैं। आग पर एक घंटे में काबू पा लिया गया।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 + nine =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।