रिया की शिकायत पर सुशांत की बहन और डॉक्टर के खिलाफ FIR दर्ज, CBI करेगी जांच - Punjab Kesari
Girl in a jacket

रिया की शिकायत पर सुशांत की बहन और डॉक्टर के खिलाफ FIR दर्ज, CBI करेगी जांच

अधिकारी ने बताया कि सुशांत की बहनों – प्रियंका सिंह, मीतू सिंह,दिल्ली के डॉक्टर तरुण कुमार एवं अन्य

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की दोस्त रिया चक्रवर्ती की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने राजपूत की बहनों और डॉक्टर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। रिया ने आरोप लगाया कि बिना परामर्श उन्होंने राजपूत के लिए दवा निर्धारित की। अधिकारी ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि सुशांत की बहनों – प्रियंका सिंह, मीतू सिंह,दिल्ली के डॉक्टर तरुण कुमार एवं अन्य के खिलाफ मंगलवार को यहां मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि मुंबई के बांद्रा पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता और एनडीपीएस अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। रिया ने पुलिस को दी शिकायत में भादंसं,एनडीपीएस और टेलीमेडिसीन इलाज दिशानिर्देश के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की थी। रिया ने प्रियंका पर उन्हें तंग करने का भी आरोप लगाया है।
रिया ने आरोप लगाया है कि प्रियंका सिंह, दिल्ली स्थित राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डॉक्टर तरुण सिंह और अन्य ने 34 वर्षीय अभिनेता के तनाव का इलाज करने के लिए फर्जीवाड़ा कर दवा की फर्जी पर्ची बनाई। उल्लेखनीय है कि सुशांत 14 जून को मुंबई सके उपनगर बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में मृत मिले थे। मुंबई पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुसार मामले को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को आगे की जांच के लिए सौंप दिया गया है।

लद्दाख झड़प को लेकर चीन का दावा- भारतीय सैनिकों ने LAC पर चीनी सैनिकों को हवाई फायरिंग से दी चेतावनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।