झाझरा में बनेगी देश की पांचवीं साइंस सिटी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

झाझरा में बनेगी देश की पांचवीं साइंस सिटी

रावत ने रविवार को विज्ञानधाम, झाझरा में साइंस सिटी का भूमि पूजन व शिलान्यास किया। साइंस सिटी के

देहरादून : मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रविवार को विज्ञानधाम, झाझरा में साइंस सिटी का भूमि पूजन व शिलान्यास किया। साइंस सिटी के लिए केन्द्र सरकार ने 134 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार से मसूरी पेयजल योजना के लिए 124 करोड़ रुपये की धनराशि की स्वीकृति मिल चुकी है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले डाॅ. बृज मोहन शर्मा को 02 लाख रूपये व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि सांइस सिटी का निर्माण कार्य जल्द पूरा किया जायेगा। किसी कार्य को करने के लिए जब दृढ़ इच्छा शक्ति होती है तो वे कार्य जल्द पूर्ण होते हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि है साइंस सिटी के लिए इस क्षेत्र को इसलिए चुना गया क्योंकि यहां पर अनेक शिक्षण संस्थांन हैं। यह एक तरह से ऐजुकेशन हब है। देशभर से छात्र यहां पर शिक्षा ग्रहण करने लिए आते हैं। यह साइंस सिटी बड़े आर्कषण का केन्द्र बनेगी। इस संस्थान के बनने के बाद यहां पर अनेक वैज्ञानिक गतिविधियां होंगी।

जिससे हमारी नई पीढ़ी वैज्ञानिक अन्वेषणों और गतिविधियों से प्रेरित होगी। यह विज्ञान केन्द्र युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा केन्द्र बनेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2005 में जब गुजरात में सांइस सिटी बन रही थी, उस समय मैंने उसे देखा और उसी से प्रेरित होकर उत्तराखण्ड में सांइस सिटी के निर्माण के लिए सोचा था। उन्होंने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि उत्तराखण्ड की साइंस सिटी का शिलान्यास करने का मुझे अवसर मिला है। यह देश की पांचवी साइंस सिटी होगी।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि प्रदेश में पानी की समस्या का समाधान करना राज्य सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में है। उन्होंने कहा कि आने वाले 3 साल में देहरादून जिले की 60 प्रतिशत जनसंख्या को ग्रेविटी वाॅटर पर लाने का लक्ष्य रखा गया है। सोंग बांध भी 50 साल तक जल स्तर की समस्या को समाप्त करने में सहायक होगा।

– सुनील तलवाड़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।