झारखंड में बाइक से गिरी महिला मतदाता की मौत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

झारखंड में बाइक से गिरी महिला मतदाता की मौत

जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। गढ़वा जिला पलामू लोकसभा सीट के अंदर आता है। पलामू के अलावा लोहरदगा

झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर सोमवार को हो रहे मतदान के दौरान गढ़वा जिले में मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए जा रही एक महिला की बाइक से गिर जाने के बाद मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मूर्ति देवी के पति का बाइक से नियंत्रण छूट गया, जिसके बाद यह घटना हुई। घायल होने के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। गढ़वा जिला पलामू लोकसभा सीट के अंदर आता है। पलामू के अलावा लोहरदगा और चतरा में सोमवार को मतदान जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।