महाराष्ट्र में पसरा बर्ड फ्लू का डर, परभणी के पोल्ट्री फार्म में 900 मुर्गियों की मौत से मचा हड़कंप - Punjab Kesari
Girl in a jacket

महाराष्ट्र में पसरा बर्ड फ्लू का डर, परभणी के पोल्ट्री फार्म में 900 मुर्गियों की मौत से मचा हड़कंप

महाराष्ट्र के परभणी जिले के मुरुम्बा गांव स्थित पॉलिट्री फार्म में 900 मुर्गियों की मौत हो गई है।

महाराष्ट्र के परभणी जिले के मुरुम्बा गांव स्थित पॉलिट्री फार्म में 900 मुर्गियों की मौत हो गई है। परभणी के जिलाधिकारी दीपक मुलगीकर ने बताया कि मौत की वास्तविक वजह जानने के लिए नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया, ‘‘दो दिनों में मराठवाड़ा इलाके के मुरुम्बा गांव में 900 मुर्गियां मरी हैं। हमने मरी हुई मुर्गियों के नमूनों को जांच के लिए भेजा है।’’
उन्होंने बताया कि जिस पोल्ट्री फार्म में मुर्गियों की मौत हुई है उसे स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) चलाता है। मुलगीकर ने बताया, ‘‘इस पोल्ट्री फार्म में करीब आठ हजार मुर्गियां हैं। 900 मुर्गियों की मौत दो दिनों में हुई है। पिछले 24 घंटे में एक भी मुर्गी की मौत दर्ज नहीं की गई है।’’ जिलाधिकारी ने बताया कि प्रथमदृष्टया मुर्गियों की मौत की वजह भोजन से संबंधित लगती है लेकिन जांच नतीजों का इंतजार है।
बता दें कि महाराष्ट्र में अबतक बर्ड फ्लू का एक भी मामला सामने नहीं आया है। केंद्र ने आठ जनवरी को बताया कि अबतक छह राज्यों – केरल, राजस्थान, मध्यप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और गुजरात – में बर्डफ्लू के मामलों की पुष्टि हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।