मध्य प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि से हुए नुकसान से किसान न हों चिंतित : कमलनाथ - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मध्य प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि से हुए नुकसान से किसान न हों चिंतित : कमलनाथ

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शुक्रवार को ट्वीट किया, प्रदेश के कई हिस्सों में कल अचानक हुई बारिश, ओलावृष्टि और

मध्य प्रदेश में बीते दो दिनों में कई हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि हुई है, जिससे फसलों को नुकसान हुआ है। लेकिन सरकार ने किसानों से नुकसान की चिंता न करने के लिए कहा है। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शुक्रवार को ट्वीट किया, “प्रदेश के कई हिस्सों में कल अचानक हुई बारिश, ओलावृष्टि और आंधी से फसलों को नुकसान की जानकारी मिली। किसान भाई चिंतित न हों, सरकार संकट की इस घड़ी में आपके साथ है। हरसंभव मदद की जाएगी। प्रशासन को नुकसान का सर्वे करने के निर्देश दिए गए हैं।”


राज्य के कृषि मंत्री सचिन यादव ने कहा है, “प्रदेश के बहुत से जिलों से ओलावृष्टि की दु:खद खबरें प्राप्त हुई हैं। किसान भाइयों को चिंता करने की जरूरत नहीं है, कमलनाथ सरकार किसानों की सरकार है। हम किसानों के साथ हर संकट में खड़े हैं और हरसंभव मदद करने के लिए तैयार हैं।” 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।