प्रसिद्ध गायक एस.पी. बालासुब्रमण्यम का पुलिस सम्मान के साथ अंतिम संस्कार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

प्रसिद्ध गायक एस.पी. बालासुब्रमण्यम का पुलिस सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

पांच दशकों की अवधि में 16 भाषाओं में 40 हजार से अधिक गाने रिकॉर्ड करने वाले महान गायक

प्रसिद्ध पाश्र्व गायक और पद्म पुरस्कार से सम्मानित एस.पी. बालासुब्रमण्यम का पुलिस सम्मान के साथ शनिवार को उनके फार्महाउस में अंतिम संस्कार किया गया। करीब साढ़े 12 बजे उन्हें दफनाया गया। उनके निधन के साथ ही संगीत का महान युग खत्म हो गया है। पांच दशकों की अवधि में 16 भाषाओं में 40 हजार से अधिक गाने रिकॉर्ड करने वाले महान गायक का शुक्रवार दोपहर को एम.जी.एच. हेल्थकेयर में निधन हो गया था।
1601107526 12
इससे पहले सैकड़ों लोग फार्म हाउस में गायक को श्रद्धांजलि देने लंबी कतारों में खड़े थे। जिनमें फिल्मी दुनिया की मशहूर हस्तियां शामिल थीं। गायक के परिवार ने अंतिम संस्कार किया। शुक्रवार शाम को ही उनके पार्थिव शरीर को फार्महाउस ले जाया गया था।
1601107557 13
शुक्रवार को उनके निवास पर बड़ी संख्या में लोग गायक के अंतिम दर्शन करने और श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। बाद में शाम को उनके पार्थिव शरीर को एक वैन में थामराईपक्कम स्थित उनके फार्महाउस में ले जाया गया। सड़क किनारे खड़े होकर लोगों ने अपने प्रिय गायक को अश्रुपूर्ण विदाई दी। 
74 वर्षीय एसपीबी ने 5 अगस्त को एक फेसबुक पोस्ट में बताया था कि उन्हें कोरोना संक्रमण हो गया है और वे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। एसपीबी ने दो दिनों में अस्पताल से छुट्टी मिलने की उम्मीद भी जताई थी। लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

मेघालय में हुआ दर्दनाक हादसा, दो महिला क्रिकेटरों की हुई मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।