चंद्रपुर में शराब से प्रतिबंध हटाने के मुद्दे पर फडणवीस अपना रहे हैं दोहरा मानदंड : कांग्रेस - Punjab Kesari
Girl in a jacket

चंद्रपुर में शराब से प्रतिबंध हटाने के मुद्दे पर फडणवीस अपना रहे हैं दोहरा मानदंड : कांग्रेस

कांग्रेस ने शनिवार को भाजपा और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर आरोप लगाया कि महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले

कांग्रेस ने शनिवार को भाजपा और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर आरोप लगाया कि महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में शराब से प्रतिबंध हटाने के मुद्दे पर वह ‘‘दोहरा मानदंड’’अपना रहे हैं। महाराष्ट्र कैबिनेट ने बृहस्पतिवार को विदर्भ के चंद्रपुर जिले में शराब से प्रतिबंध हटा लिया था।
छह वर्ष पहले फडणवीस के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती सरकार ने वहां शराब पर प्रतिबंध लगाया था। फडणवीस ने इस निर्णय पर कहा था कि शिवसेना नीत महा विकास आघाडी (एमवीए) की सरकार का शराब पर प्रतिबंध हटाने का फैसला ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण’’ है और लंबे समय में इसके दुष्परिणाम देखने को मिलेंगे।
राज्य कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सावंत ने एक बयान जारी कर कहा, ‘‘विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने इस कदम का (शराब से प्रतिबंध हटाने) का बजट सत्र के दौरान समर्थन किया था। इस मुद्दे पर भाजपा के दोहरे रवैये का भंडाफोड़ हो गया है।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा दोहरे मानदंड वाली पार्टी है ‘‘जो राजनीतिक अवसरवाद के लिए किसी भी स्तर तक गिर सकती है।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।