सहारनपुर में पकड़ी गयी अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री, दो गिरफ्तार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सहारनपुर में पकड़ी गयी अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री, दो गिरफ्तार

देशी रिवाल्वर की कीमत 15 हजार रूपए थी। बंदूक की मांग होने पर ही बनाते थे। नौशाद चार

उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के मंडी क्षेत्र की पुलिस ने आजाद कालोनी के एक मकान से अवैध रूप से तमंचा बनाने की पकड़ है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक (शहर) विनीत भटनागर ने मंगलवार को यहां बताया कि आजाद कालोनी के एक मकान से अवैध रूप से तमंचा बनाने की फैक्ट्री चल रही थी।

पुलिस ने छापामार कर इस मामले में पुलिस ने साजिद और नौशाद को गिरफ्तार किया है। पुलिस दल ने मौके से 315 बोर के चार, 12 बोर के तीन तमंचे, तीन देशी रिवाल्वर, एक देशी बंदूक, 36 कारतूस और तमंचा बनाने के उपकरण और वेलि्डंग मशीन बरामद किए है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों ने पुलिस को बताया कि वे चार हजार रूपए में एक तमंचा बेचते थे। देशी रिवाल्वर की कीमत 15 हजार रूपए थी। बंदूक की मांग होने पर ही बनाते थे। नौशाद चार साल पहले भी अवैध हथियार बनाने के आरोप में जेल जा चुका हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।