पर्यावरण की सुरक्षा हम सबका सामूहिक दायित्व - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पर्यावरण की सुरक्षा हम सबका सामूहिक दायित्व

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर पॉलीथिन मुक्त उत्तराखंड अभियान

देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर पॉलीथिन मुक्त उत्तराखंड अभियान में सहयोग का आह्वान किया है। साथ ही राज्य के लोगों से पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय योगदान देने की अपील की। विश्व पर्यावरण दिवस पर जारी संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि पॉलिथीन मुक्त उत्तराखंड बनाने का हमारा संकल्प है जो कि आम जनता के सहयोग से ही सम्भव है। 
उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में उत्तराखंडवासियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। राज्य सरकार समृद्ध जैव संसाधनों के संरक्षण को लेकर प्रतिबद्ध है। उत्तराखंड अपनी वन सम्पदा और नदियों के कारण पर्यावरण संरक्षण की मुहिम का ध्वज वाहक है। रावत ने कहा कि सरकारी प्रयासों के साथ ही जनता, जन प्रतिनिधियों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं का पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन चेतना जागृत करने और इसके संवर्द्धन में महत्वपूर्ण योगदान है। 
उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के साथ ही नदी और जल ह्मोतों की साफ-सफाई के लिए भी पूरा प्रयास जरूरी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून में रिस्पना (ऋषिपर्णा) और अल्मोड़ में कोसी नदी को पुनर्जीवित करने की शुरूआत की गई है। जल संरक्षण के लिए भी विशेष प्रयास किए जा रहे है। वर्षा जल संचयन पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पर्यावरण की सुरक्षा आम आदमी के जीवन से जुड़ विषय है, अत: यह हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी भी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।