ग्राम सभाओं में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करें : पटेल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

ग्राम सभाओं में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करें : पटेल

डोर-टू-डोर सम्पर्क कर प्रेरित करे। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतें लोकतांत्रिक व्यवस्था की प्रथम सीढ़ हैं। इसमें जन-भागीदारी

मध्यप्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री कमलेश्वर पटेल ने कहा है कि 8 मार्च को सबला महिला सभाएँ और 19 नवम्बर को प्रियदर्शनी महिला सभाएँ की जाएंगी। राज्य सरकार ने ग्राम विकास में महिलाओं की भागीदारी बढ़ने के लिये वचन पत्र में किये वादे को पूरा करने के तारतम्य में यह निर्णय लिया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार श्री पटेल ने विभागीय अमले को निर्देशित किया है कि सबला महिला सभाओं में महिलाओं की अधिकाधिक उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। इसके लिये ग्राम पंचायत सचिव और अन्य अमला महिलाओं को ग्राम सभा में भाग लेने के लिये डोर-टू-डोर सम्पर्क कर प्रेरित करे। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतें लोकतांत्रिक व्यवस्था की प्रथम सीढ़ हैं। इसमें जन-भागीदारी अत्याधिक आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।