गुजरात, हिमाचल में चुनाव का आज हो सकता है ऐलान ! 3 बजे Election Commission की प्रेस कॉन्फ्रेंस - Punjab Kesari
Girl in a jacket

गुजरात, हिमाचल में चुनाव का आज हो सकता है ऐलान ! 3 बजे Election Commission की प्रेस कॉन्फ्रेंस

गुजरात और हिमाचल प्रदेश में चुनाव को लेकर काफी दिनों से चर्चा चल रही थी। चुनाव को पूर्ण

गुजरात और हिमाचल प्रदेश में चुनाव को लेकर काफी दिनों से चर्चा चल रही थी। चुनाव को पूर्ण बहुमत पाने के लिए सारे दल अपनी जान लगा रहे है। वहीं चुनाव आयोग ने आज दोपहर 3 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है।  सुचना मिली है की दोनों राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है। 
ये प्रेस कॉन्फ्रेंस दिल्ली के विज्ञान भवन में होगी।  गुजरात में विधानसभा का कार्यकाल दिसंबर में और हिमाचल प्रदेश में नवंबर में समाप्त होता है। फिलहाल दोनों राज्यों में बीजेपी की सरकार है। 2017 के चुनावों में, भाजपा ने गुजरात विधानसभा की 182 में से 99 सीटों पर जीत हासिल की थी। गुजरात में आमतौर पर दो चरणों में चुनाव होते हैं। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में एक ही दौर में मतदान करने की परंपरा रही है। माना जा रहा है कि चुनाव आयोग इस बार भी यही निति रख सकता है।
भाजपा इस पर ‘मिशन रिपीट’ पर लगातार काम कर रही
गुजरात में ऐसा पहली बार देखने को मिल रहा है की चुनाव में तीन पार्टिया मैदान में उतर रही है। गुजरात में हमेशा से दो हे दलो के बिच मुकाबला होता था, लेकिम अब आम आदमी पार्टी ने भी अपना हाथ आजमाया है। हालांकि यहां कांग्रेस गुजरात के मुकाबले थोड़ी मजबूत स्थिति में है। हिमाचल प्रदेश में हर 5 साल में सरकार बदलने की परंपरा रही है, लेकिन भाजपा इस पर ‘मिशन रिपीट’ पर लगातार काम कर रही है। 
हिमाचल और गुजरात दोनों राज्यों में भाजपा के शीर्ष नेता पिछले एक महीने से लगातार दौरा कर रहे हैं। खासकर पीएम नरेंद्र मोदी अपने गृह राज्य गुजरात और हिमाचल के कई दौरे कर चुके हैं और कई बड़ी योजनाओं की घोषणा कर चुके हैं। 
प्रियंका हिमाचल के सोलन में एक जनसभा को संबोधित करेंगी
कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज हिमाचल दौरे पर हैं। प्रियंका आज यहां कांग्रेस से कांग्रेस के चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगी। प्रियंका हिमाचल के सोलन में एक जनसभा को संबोधित करेंगी। 
बता दे एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल के दौरे पर थे। पीएम मोदी ने ऊना में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इसके साथ ही पीएम मोदी ने IIIT ऊना को राष्ट्र को समर्पित किया। उन्होंने बल्क ड्रग पार्क की आधारशिला भी रखी। इसके साथ ही उन्होंने चंबा में दो जलविद्युत परियोजनाओं का शिलान्यास किया थ। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।